एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा समेत 10 माओवादी ढेर

Pati Ram Manjhi

Chaibasa : झारखंड के सारंडा जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी और माओवादी संगठन का केंद्रीय कमिटी सदस्य अनल दा उर्फ पतिराम मांझी समेत कुल 10 नक्सली मारे गए हैं।

कौन था अनल दा उर्फ पतिराम मांझी
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अनल दा उर्फ पतिराम मांझी झारखंड के सबसे खूंखार और प्रभावशाली नक्सलियों में गिने जाते थे। भाकपा (माओवादी) संगठन की केंद्रीय कमिटी में उनकी गिनती शीर्ष नेतृत्व में होती थी।

  • झारखंड, ओडिशा और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में उनकी सक्रियता
  • बड़े हमलों की साजिश और संगठन विस्तार में अहम भूमिका
  • सुरक्षाबलों पर कई हमलों का मास्टरमाइंड

इन्हीं वजहों से सरकार ने उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था।

whatsapp channel

Jever News Paper

माओवादी गतिविधियों पर पड़ेगा गहरा असर
सुरक्षा बलों का कहना है कि इस अभियान से सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर लंबे समय तक असर पड़ेगा। अनल दा जैसे शीर्ष नेता के मारे जाने से संगठन की कमांड और रणनीति को गहरी चोट पहुंची है। आने वाले दिनों में नक्सल नेटवर्क को और कमजोर करने के लिए ऑपरेशन जारी रहेगा।

the-habitat-ad

ऑपरेशन अब भी जारी
मुठभेड़ के बाद भी सुरक्षाबल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। जंगल में हथियारों और अन्य नक्सली सामग्री की बरामदगी की भी संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही आधिकारिक आंकड़े और विवरण साझा किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *