भारत बनाम श्रीलंका 5वां T20: क्लीन स्वीप पर नजर, मंधाना रिकॉर्ड के करीब

Smriti Mandhana

हैदराबाद : भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार 30 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी। शुरुआती चारों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब कप्तान और खिलाड़ियों की निगाहें श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी।

यह मुकाबला शाम 7 बजे तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू दर्शकों के बीच भारतीय टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और सीरीज के आखिरी मैच में भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मंधाना पर रहेंगी सभी की निगाहें
इस मुकाबले में एक बार फिर स्टार ओपनर स्मृति मंधाना पर सबकी नजरें होंगी। मंधाना एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब हैं। अगर वह इस मैच में 62 रन बना लेती हैं, तो वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी।

whatsapp channel

Jever News Paper

फिलहाल यह रिकॉर्ड भारतीय पुरुष टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2025 में टेस्ट, वनडे और टी20I मिलाकर 1,764 रन बनाए हैं। वहीं मंधाना अब तक 1,703 रन बना चुकी हैं और इस उपलब्धि से महज 62 रन दूर हैं।

the-habitat-ad

2025 में मंधाना का शानदार प्रदर्शन
स्मृति मंधाना 2025 में लगातार बेहतरीन फॉर्म में रही हैं। उन्होंने वनडे और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में मिलाकर 1,703 रन बनाए हैं, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। उनका यह प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नया मानक स्थापित करता है।

resizone elanza

10,000 रन क्लब में शामिल मंधाना
28 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज के लिए यह साल ऐतिहासिक रहा है। मंधाना हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय महिला और कुल मिलाकर चौथी खिलाड़ी बनी हैं।
इस खास क्लब में उनसे पहले

  • भारत की मिताली राज,
  • न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स,
  • और इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स शामिल हैं।
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

तीनों फॉर्मेट में दमदार रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर तीनों फॉर्मेट में बेहद प्रभावशाली रहा है।

  • टेस्ट क्रिकेट:
    7 मैच, 629 रन, औसत 57.18, 2 शतक और 3 अर्धशतक
  • वनडे क्रिकेट:
    117 मैच, 5,322 रन, औसत 48.38, 14 शतक और 34 अर्धशतक
    (वनडे में छठी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी)
  • टी20 इंटरनेशनल:
    157 मैच, 4,102 रन, 1 शतक और 32 अर्धशतक
    (इस फॉर्मेट में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर)

क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया ने पूरी सीरीज में श्रीलंका पर दबदबा बनाए रखा है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में संतुलन टीम की सबसे बड़ी ताकत रही है। ऐसे में आखिरी मैच में भी भारत की नजर 5-0 से सीरीज जीतने पर होगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया क्लीन स्वीप के साथ सीरीज का अंत करती है और क्या स्मृति मंधाना एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *