...

गोपालगंज में पुलिस पर पथराव, 22 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह मामला भूमि विवाद को लेकर हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच तनाव ने हिंसक रूप ले लिया।

गांव के निवासी सत्यनारायण सिंह और जगन भगत के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। दो दिन पहले इस विवाद को लेकर गोपालपुर थाना में सुनवाई हो रही थी। इस दौरान जगन भगत के बेटे राजदेव कुशवाहा ने दूसरे पक्ष के कागजात फाड़ दिए, जिससे सुनवाई स्थगित कर दी गई।

बुधवार सुबह, राजदेव कुशवाहा जब अपने घर से बाहर निकला, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़कर अपने घर में बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर राजदेव के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

image 40
whatsapp channel

Jever News Paper

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजदेव को छुड़ाया और अपने साथ लेकर जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
इस हमले में छह-सात पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं, जबकि करीब एक दर्जन ग्रामीण घायल हुए। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।

the-habitat-ad

घटना के बाद, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर 76 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

resizone elanza

एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में भूमि विवाद के मामले में एक पक्ष ने युवक को बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस द्वारा युवक को छुड़ाने पर ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। 76 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और बचे हुए आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *