बोकारो जिला राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह संपन्न

बेरमो: राजेंद्र स्मृति भवन फुसरो में शुक्रवार को बोकारो जिला राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वाधान में सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप नीलेश, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, प्रदेश सचिव भुवनेश्वर साव व प्रदेश महामंत्री रमेश प्रसाद नायक शामिल हुए। यहां अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी अनिल गुप्ता को बोकारो जिलाध्यक्ष, गोपाल साव को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं भुवनेश्वर साव प्रदेश सचिव व रमेश प्रसाद नायक प्रदेश महामंत्री बनाया गया। साथ ही महिला प्रकोष्ठ का गठन अप्रैल तक करने का निर्देश नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को दिया गया। यहां मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष निलेश साहू ने कहा कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का पूरे झारखंड में विस्तार किया जाएगा। महासंगठन की ओर से प्रदेश में आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन कर गरीब लड़की व लड़के का शादी कराई जाएगी और महासंगठन की ओर से नवविवाहित जोड़े को उपहार दिया जाएगा। कहा कि सभी राजनीतिक दलों द्वारा तेली साहू समाज के लोगो को ठगने का काम किया। झारखंड में 11 फीसद तेली जाति की आबादी है।


इसके वाबजूद कोई भी पार्टी टिकट बंटवारे में समाज को आबादी के मुताबिक हिस्सेदारी नहीं दिया। कहा कि जिनका जितना भागीदारी उतना हो हिस्सेदारी। जो पार्टी हमारे समाज को आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी देगा समाज उसे अपना समर्थन देगा। फिलहाल भाजपा ने झारखंड में तेली समाज के दो विधायक हैं। कहा कि 29 अप्रैल को भामाशाह की जयंती पर रांची में रैली में बोकारो जिले से कम से कम 1 हजार लोग शामिल होंगे।इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर भुनेश्वर साहू, चंद्रपुर प्रमुख अनीता गुप्ता, चंद्रपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, रंजीत नायक, रमेश नायक, अभिषेक नायक, अजय नायक, रंजीत नायक, सौरभ गुप्ता, भूषण गुप्ता, मनोज गुप्ता, कन्हैया गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे