श्री कृष्ण विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

रामगढ़, 22 जून,2025: 21 जून 2025 को श्री कृष्ण विद्या मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारी बारिश एवं सरकारी आदेशानुसार छुट्टी होने के कारण बच्चों ने घर पर योग किया एवं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “करें योग रहे निरोग” का नारा लगाते हुए उन्होंने घर पर ही प्रतिदिन योग करने की शपथ लिया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी योग किया तथा योग के विभिन्न आसनों जैसे ताड़ासन,सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम- विलोम, भुजंगासन, वज्रासन, मयूरासन इत्यादि को सीखा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हेतु 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखा था। उसी साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र ने इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद पहला विश्व योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, तभी से प्रत्येक वर्ष यह योग दिवस विश्व भर में मनाया जाने लगा। योग कोई नया ट्रेंड नहीं है, बल्कि भारत की हजारों साल पुरानी देन है जिसे आज पूरी दुनिया स्वीकार करती है। योग के द्वारा लोग विभिन्न रोगों से अपना बचाव करते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षण एवं गैरशिक्षण कर्मचारियों की उचित भागीदारी रही। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल एवं प्रशासक एस पी सिन्हा ने सभी को योग दिवस पर प्रतिदिन योग करने की सलाह देते हुए स्वस्थ रहने की कामना व्यक्त की। सभी की देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।