...

एयरटेल वाईफाई के साथ मनोरंजन का नया दौर: अब ज़ी5 भी शामिल

एयरटेल वाईफाई

रांची: भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज ज़ी5, भारत के अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की घोषणा की है, अब एयरटेल के वाईफाई ग्राहकों को रोमांचक डिजिटल कंटेंट उपलब्ध होगा। ₹699 या उससे अधिक के प्लान्स पर सभी ग्राहकों को उनके एयरटेल वाईफाई प्लान के तहत ज़ी5 बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होगा।

इस साझेदारी से, ज़ी5 का एक्सक्लूसिव कंटेंट, जिसमें ओरिजिनल शोज़, चार्टबस्टर टाइटल्स, ओटीटी मूवीज़ और विभिन्न भाषाओं में सीरीज़, अब एयरटेल वाईफाई पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। इससे उपभोक्ताओं को डिजिटल कंटेंट की एक विस्तृत कैटलॉग मिलेगा। लोकप्रिय टाइटल्स जैसे कि सैम बहादुर, आरआरआर, सिर्फ एक बंदा काफी है, मनोरथंगल, विक्कटकवि, द क्रॉनिकल्स ऑफ अमरागीरी, अइंधाम वेधाम, ग्यारह ग्यारह और कई अन्य के साथ, एयरटेल वाईफाई ग्राहक अब 1.5 लाख+ घंटों के विशाल कंटेंट भंडार का आनंद ले सकते हैं।

चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और ईवीपी कस्टमर एक्सपीरियंस – भारती एयरटेल अमित त्रिपाठी ने कहा, “साझेदारी एयरटेल के डीएनए का हिस्सा है और ज़ी5 के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। हमारे उपभोक्ताओं को एक विश्वस्तरीय डिजिटल कंटेंट इकोसिस्टम देने के हमारे प्रयास में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ज़ी5 की समृद्ध लाइब्रेरी हमारी कंटेंट पोर्टफोलियो को गहराई देती है और हमारे उपभोक्ताओं के अनुभव को और बेहतर बनाती है। हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव देने के लिए अपनी कंटेंट पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

whatsapp channel

Jever News Paper

एयरटेल वाईफाई ग्राहक मुफ्त ऑफर का लाभ एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए ले सकते हैं। यह साझेदारी एयरटेल के प्रभावशाली वाईफाई + टीवी ऑफर को और भी मजबूत बनाती है, जिसमें 350 से अधिक एचडी चैनल शामिल हैं और ग्राहकों को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले की सुविधा प्रदान करती है। यह एक विस्तृत प्लेटफॉर्म है जो 23 लोकप्रिय ओटीटी सेवाओं जैसे SonyLiv, ErosNow, SunNxt, AHA और कई अन्य के कंटेंट को एक साथ लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *