पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई का निधन

अर्जुन मुंडा

जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का मंगलवार को सुबह निधन हो गया। भीम सिंह मुंडा का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं उनका निधन हुआ है। भीम सिंह मुंडा का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। बताते हैं कि तीन दिन पहले भीम सिंह मुंडा को दिल्ली से जमशेदपुर लाया गया था।
भीम सिंह मुंडा गले के कैंसर से पीड़ित थे।

दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। वहां से डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। इसके बाद उन्हें लाकर टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। भीमसेन मुंडा की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *