विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जताई गहरी चिंता

_ हजारीबाग

हम हर हाल में हजारीबाग की जनता के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे

हजारीबाग : हजारीबाग में पिछले डेढ़ महीने के भीतर हुई तीन बड़ी आपराधिक घटनाओं ने शहरवासियों को गहरे आघात में डाल दिया है। दिनदहाड़े रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बड़कागांव के प्रकाश ठाकुर को उनके घर में घुसकर रात के करीब साढ़े 11 बजे गोली मार दी गई। हाल ही में, सोमवार रात 9 बजे झील रोड मार्ग पर कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। शहर की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और अब डर के साए में जीने को मजबूर है।
हजारीबाग की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गठबंधन सरकार और जिला प्रशासन को इन घटनाओं के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। पुलिस प्रशासन को सतर्क होकर आरोपियों को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई करनी होगी। इस तरह की घटनाएं शहर की शांति और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। यह घटनाएं अत्यंत हृदयविदारक और समाज के लिए कलंक हैं।

munadi live whattsapp banne.jpg

यह आवश्यक है कि जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाएं। हम हर हाल में हजारीबाग की जनता के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *