चुनावी सरगर्मी के बीच सिंह मेंशन पर बमबाजी, बाल-बाल बचे संजीव सिंह

Dhanbad Bombing

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में रविवार देर रात बमबाजी की घटना ने सनसनी फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

कैसे हुई बमबाजी
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों ने मेंशन को निशाना बनाया। दो बम फेंके गए, जिनमें से एक मेंशन के अंदर गेट के पास फटा, जबकि दूसरा बाहर गिरा। ब्लास्ट की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घर के अंदर मौजूद थे नेता परिवार
घटना के समय झरिया के पूर्व विधायक संजेव सिंह और उनकी पत्नी, झरिया विधायक रागिनी सिंह अपने कमरे में मौजूद थे। धमाके के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। गार्ड और समर्थक बाहर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

whatsapp channel

Jever News Paper

सीसीटीवी फुटेज जब्त
पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और डीवीआर अपने साथ ले गई है। सिटी एसपी ने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

the-habitat-ad

चुनाव से जुड़ा एंगल?
बताया जा रहा है कि संजीव सिंह ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए दावेदारी पेश की है और जल्द ही नामांकन करने वाले थे। ऐसे में इस हमले के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

resizone elanza

पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है। घटना ने चुनावी माहौल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *