गोवा नाइट क्लब अग्निकांड तूल पकड़ता जा रहा है, फरार मालिकों पर लुकआउट नोटिस

Look Out Notice

पणजी: गोवा के चर्चित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार को लगी भीषण आग के मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, गोवा पुलिस ने सोमवार को नाइट क्लब के फरार मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Look Out Circular) जारी कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद दोनों आरोपी गोवा से फरार हो गए और इस बात की प्रबल आशंका है कि वे देश छोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए देशभर के सभी एयरपोर्ट्स, बंदरगाहों और पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है।

25 लोगों की मौत, पूरा क्लब जलकर खाक
उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में स्थित इस नाइट क्लब में लगी आग अब तक के सबसे भयावह हादसों में से एक मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में कुल 25 लोगों की मौत हो चुकी है | मरने वालों में 20 क्लब कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं | आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे क्लब को अपनी चपेट में ले लिया हादसा पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह गैस सिलेंडर विस्फोट मानी जा रही है, हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

whatsapp channel

Jever News Paper

चार मैनेजर गिरफ्तार, 6 दिन की पुलिस कस्टडी
इस मामले में गोवा पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नाइट क्लब के मैनेजमेंट से जुड़े बताए जा रहे हैं। रविवार देर रात चारों आरोपियों को बर्देज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। फिलहाल चारों आरोपी अंजुना पुलिस स्टेशन में हैं और उनसे आग लगने की घटना, सुरक्षा इंतजाम, क्लब संचालन और फरार मालिकों की लोकेशन को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

the-habitat-ad

दिल्ली तक पहुंची जांच, एक और आरोपी हिरासत में
जांच का दायरा अब गोवा से बाहर भी फैल गया है। इस केस में दिल्ली पुलिस की मदद से ‘भरत’ नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका सौरभ और गौरव लूथरा तथा नाइट क्लब के संचालन से क्या संबंध था। इसके अलावा, क्लब के रोजमर्रा के कामकाज के लिए जिम्मेदार व्यक्ति भोला को भी हिरासत में ले लिया गया है। भोला को कस्टडी में लेने के लिए गोवा पुलिस की एक टीम दिल्ली गई थी, और अब उसे पूछताछ के लिए गोवा लाया जा रहा है।

resizone elanza

पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा
इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरा शोक जताया। उन्होंने लिखा,

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

“गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है।”

प्रधानमंत्री राहत कोष से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये, घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है। फिलहाल छह घायलों का इलाज जारी है और सात मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड अब केवल एक हादसा नहीं रह गया है, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासनिक लापरवाही और फरार आरोपियों का मामला बन चुका है। मालिकों का फरार होना जांच पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

आने वाले दिनों में यह तय होगा कि क्या फरार मालिकों की गिरफ्तारी हो पाती है, क्या पीड़ित परिवारों को न्याय मिलता है और क्या गोवा के नाइट क्लब व पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *