हजारीबाग के बेलतू में दो समुदायों में झड़प

Beltu Clash

विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद, पत्थरबाजी में कई घायल

Hazaribagh: जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित बेलतू में शनिवार देर रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन और उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। देर रात पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

कैसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बेलतू पीकेट और बाजार ताड़ के बीच से गुजर रहे विसर्जन जुलूस के दौरान भड़काऊ गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा
स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया। रात भर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से देर रात स्थिति पर काबू पा लिया गया।

whatsapp channel

Jever News Paper

एसपी और डीसी की अपील
एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

the-habitat-ad

इलाके में तनाव, पुलिस गश्त जारी
घटना के बाद सुबह से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। एहतियातन पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *