हिरणपुर: कान की बाली साफ करने के बहाने दो ठग फरार

Gold earring fraud

पाकुड़: हिरणपुर प्रखंड के सुंदरपुर गांव में ठगी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। दो अज्ञात ठगों ने कान की बाली साफ करने के बहाने एक परिवार को चकमा देकर सोने की बाली लेकर फरार हो गए।

कैसे हुई ठगी की वारदात
सुंदरपुर निवासी बादल यादव की दो पुत्रियों के साथ यह घटना घटी। परिजनों के अनुसार, शनिवार की दोपहर दो युवक घर पहुंचे और खुद को बर्तन साफ करने वाला बताकर घर में प्रवेश किया। घरवालों का विश्वास जीतने के बाद दोनों ने बच्चियों से कहा कि वे उनकी कान की बाली साफ कर देंगे। बच्चियों ने जब बाली उतारकर दी, तो दोनों ठग उसे लेकर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पिता बादल यादव ने तुरंत 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर हिरणपुर थाना के एएसआई दिलीप कुमार मंडल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

whatsapp channel

Jever News Paper

पुलिस ने इलाके में ठगों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

the-habitat-ad

पुलिस ने लोगों को किया सतर्क
हिरणपुर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति को घर में प्रवेश की अनुमति न दें और इस तरह की घटनाओं में तुरंत पुलिस को सूचना दें। ग्रामीण इलाकों में ठगी का यह नया तरीका लोगों की सादगी और भरोसे का फायदा उठाने वाला साबित हो रहा है। पुलिस अब स्थानीय मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से ठगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *