...

ब्रेकिंग: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान

नई दिल्ली: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज बड़ी घोषणा हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि झारखंड में इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे।

पहला चरण: 13 नवंबर 2024

दूसरा चरण: 20 नवंबर 2024

whatsapp channel

Jever News Paper

वोटों की गिनती: 23 नवंबर 2024

the-habitat-ad

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव में 42 सीटों का बहुमत हासिल करना होगा। राज्य में कुल 2.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए राज्यभर में 29,562 बूथ बनाए गए हैं।

resizone elanza

इस चुनाव को लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन और रणनीति बनाने में जुट गए हैं। राज्य की सियासी तस्वीर बदलने वाले इस चुनाव में जनता का निर्णय बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *