चास नगर निगम में झामुमो की तैयारी तेज, मेयर पद के लिए उमेश ठाकुर उम्मीदवार

jmm umesh thakur

बोकारो (नीरज सिंह): गांव की सरकार से लेकर शहर की सरकार बनाने के संकल्प के साथ Jharkhand Mukti Morcha (झामुमो) नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतर चुकी है। बोकारो जिले के चास नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्टी ने उमेश ठाकुर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।

इसको लेकर झामुमो की ओर से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेयर पद के साथ-साथ वार्ड स्तर पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जीत दिलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

“इस बार शहर में बनेगी झामुमो की सरकार” – जिला अध्यक्ष
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि इस बार चास नगर निगम में झामुमो की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि मेयर पद के साथ-साथ वार्ड स्तर पर भी पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने वार्ड में जाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएं।

वार्ड स्तर पर चुनावी मोर्चाबंदी
बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।

munadi live whattsapp banne.jpg

झामुमो का मानना है कि सरकार की योजनाएं और संगठन की मजबूती इस चुनाव में पार्टी को निर्णायक बढ़त दिलाएंगी। चास नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब तेज होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *