झारखंड के 155 IAS अफसरों ने सार्वजनिक किया संपत्ति ब्यौरा, कई राज्यों में जमीन और फ्लैट

Jharkhand IAS

रांची: झारखंड कैडर के 155 आईएएस अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्तियों का वार्षिक विवरण सार्वजनिक कर दिया है। केंद्र सरकार के निर्देश के तहत यह जानकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के पोर्टल पर अपलोड की गई है। जारी विवरण से पता चलता है कि राज्य के कई वरिष्ठ अफसरों की संपत्तियां सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी उनकी जमीन, मकान और फ्लैट मौजूद हैं।

मुख्य सचिव अविनाश कुमार की संपत्ति
1993 बैच के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने अपनी पैतृक और अर्जित संपत्तियों का विस्तृत विवरण दिया है। उनके पास बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड में 1.18 एकड़ और 20 एकड़ कृषि भूमि है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर में हाउसिंग जमीन, पटना के बोरिंग रोड में फ्लैट, पाटलिपुत्र कॉलोनी और दानापुर में प्लॉट भी दर्ज हैं।

दिल्ली के द्वारका में उनके नाम 1780 वर्ग फीट का 4BHK फ्लैट है, जिससे सालाना लगभग 5.76 लाख रुपये किराया मिलता है। इसके अलावा लखनऊ के गोमती नगर में 6000 वर्ग फीट जमीन, रांची के अशोक नगर में 1600 वर्ग फीट और धुर्वा में 7820 वर्ग फीट जमीन भी उनके नाम दर्ज है।

whatsapp channel

Jever News Paper

अन्य वरिष्ठ अफसरों की संपत्ति
1991 बैच के शैलेश कुमार सिंह ने अपने विवरण में देवघर में मकान और रांची के सांगा में 6000 वर्ग फीट जमीन का जिक्र किया है। 1992 बैच की निधि खरे के पास गौतम बुद्ध नगर में लगभग 1.19 करोड़ रुपये की जमीन है, जबकि रांची के ओल्ड एजी कोऑपरेटिव कॉलोनी में करीब 1 करोड़ रुपये का घर और 7820 वर्ग फीट का प्लॉट भी है।

the-habitat-ad

1995 बैच के नितिन मदन कुलकर्णी के पास रांची के हरमू और अशोक नगर में दो मकान हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है। वहीं 1995 बैच के अजय कुमार सिंह ने सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के जरिए 7883 वर्ग फीट का प्लॉट होने की जानकारी दी है।

resizone elanza

वंदना दादेल और अन्य अफसरों की संपत्ति
1996 बैच की वंदना दादेल के पास रांची के बरियातू में 7500 वर्ग फीट जमीन और खेलगांव में 1600 वर्ग फीट का रो-हाउस है। 1997 बैच के सुनील कुमार वर्णवाल के पास गौतम बुद्ध नगर में 500 वर्ग मीटर जमीन, रांची के सांगा में प्लॉट और खूंटी के लोधमा में 58 डिसमिल जमीन दर्ज है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

1998 बैच की अराधना पटनायक के पास कांके के सांगा में 6000 वर्ग फीट जमीन, बरियातू में 1766 वर्ग फीट का घर और पुडुचेरी में 1200 वर्ग फीट का पैतृक मकान है। वहीं 1998 बैच के के.के. सोन के नाम से भी कांके के सांगा में 6000 वर्ग फीट जमीन दर्ज है।

पूजा सिंघल समेत अन्य की संपत्ति
2000 बैच की पूजा सिंघल के नाम से कोलकाता के राजरहाट में मकान, कांके के सुकुरहुट्टी में 7800 वर्ग फीट का प्लॉट और बरियातू के ऑर्चिड बिल्डिंग में 4500 वर्ग फीट का कॉमर्शियल स्पेस दर्ज है, जो उनके पति अभिषेक झा के नाम से है। नगड़ी में उनकी संपत्ति से सालाना करीब 13 लाख रुपये की आय भी होती है।

  • 2002 बैच के मनीष रंजन के पास पुणे, रांची और देहरादून में अचल संपत्ति है।
  • 2008 बैच के अरवा राजकमल के नाम से पुनदाग के जयसुमन अपार्टमेंट में फ्लैट है।
  • 2011 बैच के छवि रंजन के नाम से कांके के ओयना में फ्लैट दर्ज है।

वहीं रांची के उपायुक्त और 2011 बैच के आईएएस मंजूनाथ भजंत्री की पत्नी के साथ बंगलुरु और रांची के पिठौरिया में संयुक्त संपत्ति दर्ज है।

दो अधिकारियों ने घोषित की ‘शून्य’ संपत्ति
जहां कई अधिकारियों ने करोड़ों की संपत्ति घोषित की है, वहीं दो आईएएस अधिकारियों ने खुद को बिना अचल संपत्ति वाला बताया है। इनमें 1996 बैच के मस्त राम मीणा और 2005 बैच के ऊर्जा सचिव के. श्रीनिवास शामिल हैं। दोनों ने अपने विवरण में बताया है कि उनके नाम पर फिलहाल कोई अचल संपत्ति नहीं है।

चार अफसरों ने अब तक नहीं दिया विवरण
केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार सभी आईएएस अधिकारियों को 31 जनवरी 2026 तक अपनी संपत्ति का विवरण ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य था। इसी प्रक्रिया के तहत झारखंड कैडर के 155 अधिकारियों का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है।

हालांकि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुसार चार अधिकारियों ने अभी तक अपना विवरण जमा नहीं किया है। इनमें विनय कुमार चौबै, संजय कुमार, मनोहर मरांडी और कृष्ण कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *