झारखंड का सबसे बड़ा फार्मेसी रिसर्च कार्यक्रम “Pharmacy Anveshan 2026” 16 मार्च को रांची में

Pharmacy Anveshan 2026

रांची: झारखंड में पहली बार फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को समर्पित राज्य के सबसे बड़े कार्यक्रम “Pharmacy Anveshan 2026” का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन RKDF University, Ranchi द्वारा किया जा रहा है, जिसे Pharmacy Council of India (PCI) का सहयोग और प्रायोजन प्राप्त है।

यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 16 मार्च 2026 (सोमवार) को IPH Auditorium, Namkum, Ranchi में आयोजित होगा। इस आयोजन में झारखंड समेत देशभर के विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के छात्र, शोधकर्ता और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल होंगे। वहीं Pharmacy Council of India के EC Member और Zonal Coordinator श्री धर्मेंद्र सिंह कार्यक्रम में Guest of Honour के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड के मिशन डायरेक्टर श्री शशि प्रकाश झा और झारखंड सरकार की ड्रग्स डायरेक्टर श्रीमती रितु सहाय विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। इसके अलावा Pharmacy Council of India के रजिस्ट्रार श्री अनिल मित्तल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Image 2026 03 14 at 13.34.29
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

विश्वविद्यालय के पदाधिकारी भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. अमित कुमार पांडेय (Registrar) और डॉ. एस. चटर्जी (Vice Chancellor) भी उपस्थित रहेंगे।

resizone elanza

फार्मेसी छात्रों को मिलेगा नवाचार का मंच
“Pharmacy Anveshan 2026” के दौरान देशभर से आए फार्मेसी छात्र-छात्राएं अपने रिसर्च प्रोजेक्ट, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ड्रग डेवलपमेंट आइडियाज और फार्मास्युटिकल इनोवेशन प्रस्तुत करेंगे। इस मंच के माध्यम से युवाओं को अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ फार्मेसी शिक्षा को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह कार्यक्रम झारखंड में फार्मेसी रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

कार्यक्रम का विवरण

  • स्थान: IPH Auditorium, Namkum, Ranchi
  • तिथि: 16 मार्च 2026 (सोमवार)
  • आयोजक: RKDF University, Ranchi
  • प्रायोजक: Pharmacy Council of India (PCI)

विश्वविद्यालय की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *