झारखंड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में जीते 5 कांस्य पदक

ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता

रांची,24 अप्रैल 2025: झारखंड पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न केवल कानून-व्यवस्था में दक्ष है, बल्कि खेल के मैदान में भी पीछे नहीं है। प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर 2024-25 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड पुलिस के खिलाड़ियों ने कुल 5 कांस्य पदक जीतकर राज्य और विभाग का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 अप्रैल 2025 तक केरल के कोच्ची में किया गया था, जिसमें देशभर की 43 पुलिस टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन केरल पुलिस द्वारा किया गया था।

image 54

झारखंड पुलिस का प्रदर्शन

whatsapp channel

Jever News Paper

प्रतियोगिता में झारखंड पुलिस की ओर से बैडमिंटन में 23 और टेबल टेनिस में 08 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टीम के प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग थे।

the-habitat-ad

झारखंड पुलिस ने टेबल टेनिस श्रेणी में 5 कांस्य पदक हासिल किए, जिनमें शामिल हैं:

resizone elanza

महिला सिंगल (G.O. Women Single):
ए. विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), झारखंड – 1 कांस्य पदक

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

मिक्स्ड डबल्स (G.O. Mixed Doubles):
ए. विजयालक्ष्मी और अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस उपमहानिरीक्षक (विशेष शाखा) – 2 कांस्य पदक

पुरुष डबल्स (N.G.O. Men’s Doubles):
अजय भान थापा (पु.अ.नि.) और पंकज राय (हवलदार) – 2 कांस्य पदक

पुलिस महानिदेशक ने किया सम्मानित

image 55

इस उपलब्धि पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने अपने कार्यालय में खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि विभागीय अनुशासन और समर्पण की भी मिसाल है।

सम्मान समारोह में झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा भी भौतिक रूप से उपस्थित रहे और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *