चतरा में नकली हॉलमार्क का खुलासा, 18 कैरेट का सोने का टॉप निकला 5.93 कैरेट

Fake Hallmark Gold Fake Hallmark Gold

संजय ज्वेलर्स ने ग्राहकों को किया सतर्क, मुफ्त में सोने की शुद्धता जांचने की पेशकश

चतरा :सोने-चांदी के बाजार में नकली हॉलमार्क और घटिया गुणवत्ता वाले गहनों का धंधा तेजी से फैल रहा है। चतरा के धनगरटोली स्थित संजय ज्वेलर्स में सामने आई एक ताज़ा घटना ने इस बात को फिर साबित कर दिया।

कैरेट मशीन ने खोला राज
घटना तब हुई जब एक ग्राहक कान के सोने का टॉप बदलकर दूसरा डिजाइन लेने के लिए संजय ज्वेलर्स पहुंचा। दुकान के मालिक राजा सोनी ने उस टॉप को देखा, जिसमें 18 कैरेट का हॉलमार्क अंकित था और वजन 2.610 ग्राम था। ग्राहक को पूरा भरोसा था कि उसने शुद्ध सोना खरीदा है।

WhatsApp Image 2025 09 27 at 14.57.53

लेकिन जब राजा सोनी ने कैरेट जांच मशीन से सोने की शुद्धता जांची तो चौंकाने वाला सच सामने आया। मशीन ने बताया कि सोने की शुद्धता सिर्फ 5.93 कैरेट है। यह परिणाम देखकर न सिर्फ ग्राहक बल्कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

whatsapp channel

Jever News Paper

नकली हॉलमार्क से सावधान
पूछताछ में ग्राहक ने बताया कि उसने यह टॉप शहर के ही एक दुकानदार से खरीदा था, लेकिन नाम बताने से इनकार कर दिया। इस पर राजा सोनी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि नकली हॉलमार्क और घटिया गहनों का कारोबार तेजी से फैल रहा है।

the-habitat-ad

उन्होंने स्पष्ट किया कि हॉलमार्क सिर्फ एक निशान नहीं है बल्कि सोने की शुद्धता का सरकारी प्रमाण है। नकली हॉलमार्क का इस्तेमाल सीधे तौर पर धोखाधड़ी है।

resizone elanza

ग्राहकों से अपील
राजा सोनी ने ग्राहकों से अपील की कि सोना खरीदते समय हमेशा पक्का जीएसटी बिल लें और शुद्धता का प्रमाणपत्र जरूर लें। उन्होंने कहा, “हमारे प्रतिष्ठान संजय ज्वेलर्स में सोने की शुद्धता जांचने की मशीन उपलब्ध है। जो भी ग्राहक अपने गहनों की शुद्धता जांचना चाहते हैं, वे आएं, हम बिना किसी शुल्क के उनकी जांच करेंगे।”

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सोने के बाजार में बड़ा सबक
यह घटना ग्राहकों के लिए चेतावनी है कि बाजार में नकली दुकानदारों से खरीदे गहनों की कीमत मुश्किल वक्त पर नहीं मिलती। विश्वसनीय और प्रमाणित ज्वेलर्स से ही खरीदारी करनी चाहिए।

सोने-चांदी के बाजार में फर्जी हॉलमार्क और घटिया गहनों का कारोबार जोरों पर है। ऐसे में ग्राहकों को सतर्क रहना होगा और खरीदारी से पहले गहनों की शुद्धता जांचना अनिवार्य बनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *