mela

NSA के तहत गिरफ्तार सोनम वांगचुक जोधपुर जेल शिफ्ट, हाई-सिक्योरिटी वार्ड में CCTV से निगरानी

Sonam Wangchuk NSA Arrest Sonam Wangchuk NSA Arrest

लद्दाख में स्टेटहुड और संवैधानिक सुरक्षा की मांग पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक को जोधपुर की उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया

लेह/जोधपुर: लद्दाख में स्टेटहुड और संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद NSA के तहत गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को जोधपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें उच्च सुरक्षा वार्ड में 24 घंटे CCTV निगरानी में रखा गया है।

चार मौतें, 90 घायल
इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 से अधिक लोग घायल हुए थे। लद्दाख प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लेह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

स्पेशल फ्लाइट से लाए गए
लेह एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोनम वांगचुक को स्पेशल फ्लाइट से जोधपुर लाया गया। वहां पहुंचने पर उन्हें सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जेल ले जाया गया। कई सुरक्षा वाहनों के काफिले के साथ उन्हें हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया।

shrawani mela

मेडिकल जांच और सुरक्षा
जेल पहुंचने के बाद सोनम वांगचुक की मेडिकल जांच पूरी की गई। उन्हें हाई-सिक्योरिटी वार्ड में 24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी में रखा गया है। जेल प्रशासन ने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रोटोकॉल अपनाया गया है।

happy Teacher Day

पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर सोनम वांगचुक और उनके साथियों ने भूख हड़ताल की थी। इसी दौरान लेह में हिंसा भड़की थी जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। गृह मंत्रालय ने इस हिंसा के लिए सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *