रामगढ़ चुटुपालु घाटी में भीषण बस हादसा: दर्जनों घायल, तीन की हालत नाजुक

Jharkhand road accident Jharkhand road accident

रांची-पटना मुख्य मार्ग घंटों रहा जाम, चुटुपालु घाटी बनी मौत का जाल

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ जिले की कुख्यात चुटुपालु घाटी एक बार फिर बड़े सड़क हादसे का गवाह बनी। शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है । स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

रांची-पटना मार्ग घंटों रहा बाधित
हादसा इतना भीषण था कि बस सड़क पर पलट गई और यात्री चारों ओर बिखर गए। इसके कारण रांची-पटना मुख्य मार्ग घंटों तक बाधित रहा। लंबा जाम लगने से यात्री और अन्य वाहन चालक परेशान रहे। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। भारी मशक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य किया जा सका।

राहत और बचाव में जुटी पुलिस
रामगढ़ पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल यात्रियों के बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर करने की तैयारी की जा रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्राथमिकता राहत कार्य और ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करना था, ताकि किसी और को परेशानी न हो।

whatsapp channel

Jever News Paper

चुटुपालु घाटी—दुर्घटनाओं का ब्लैक स्पॉट
चुटुपालु घाटी लंबे समय से दुर्घटनाओं का ब्लैक स्पॉट मानी जाती है। यहाँ आए दिन सड़क हादसे होते हैं और अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिला प्रशासन ने दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और घाटी की तीखी ढलानों के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।

the-habitat-ad

स्थानीय लोगों की नाराजगी
स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि इस घाटी में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएँ। उनका कहना है कि जब तक ट्रैफिक व्यवस्था सख्त नहीं होगी और सड़क पर सुरक्षा उपाय नहीं बढ़ाए जाएँगे, तब तक हादसे होते रहेंगे।

resizone elanza

सवालों के घेरे में प्रशासन
यह हादसा प्रशासन की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। कई बार मीटिंग और अभियान चलाने के बावजूद चुटुपालु घाटी में मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। आज की घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यह घाटी आम यात्रियों के लिए अब भी जानलेवा बनी हुई है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

रामगढ़ से मुकेश सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *