हजारीबाग में सड़क हादसा: JAP-7 के सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत

Anil Paswan

ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा, बाइक की चपेट में आए सब इंस्पेक्टर

Hazaribagh : जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में JAP-7 बटालियन के सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई है। अनिल पासवान चौपारण स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट पर पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार, बाइक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई।

पुलिस सभा से लौटते समय हुआ हादसा
बताया गया कि JAP-7 मुख्यालय हजारीबाग में एक पुलिस सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान हजारीबाग आए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे वापस चोरदाहा (चौपारण) लौट रहे थे। इसी दौरान पदमा गेट के पास वे बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे, तभी बरही की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक सवार भी घायल
हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Adiwasi Mahotsav

कमांडेंट का बयान: विभाग के लिए अपूरणीय क्षति
इस दुखद घटना को लेकर JAP-7 के कमांडेंट अविनाश कुमार ने कहा कि यह विभाग और बटालियन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि अनिल पासवान एक जिम्मेदार और अनुभवी अधिकारी थे, जिनकी अचानक हुई मौत से पूरा बल शोक में है। आगे की कानूनी और विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

happy Teacher Day

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे अनिल पासवान
मृतक सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की उम्र करीब 58 वर्ष बताई जा रही है। वे मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *