...

देर रात्रि ठंड को देखते हुए रांची उपायुक्त ने किया शहरी क्षेत्र का भ्रमण, जरूरतमंदो के बीच किया कंबल का वितरण

सामाजिक कार्य

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने देर रात्रि ठंड को देखते हुए शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया ।

इस क्रम में वे खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण करते हुए आश्रय गृह में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बढ़ते ठंड को देखते हुए निगम के सभी आश्रय गृहों में बेड, कंबल, पेयजल इत्यादि की बेहतर इंतजाम के साथ तमाम व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सड़को पर रात्रि में गुजर बसर कर रहे व्यक्तियों को चिन्हित किया और वृहद स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन पर चलाते हुए निकटतम आश्रय गृह में शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया, ताकि ठंड में सड़को में पर रात्रि में गुजर बसर कर रहे व्यक्तियों को कोई परेशानी ना हो। साथ में उन्होंने जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण भी किया।

whatsapp channel

Jever News Paper

इस दौरान अपर प्रशासक रांची नगर निगम संजय कुमार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *