जगरनाथपुर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Bike Theft Gang

प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ने दी जानकारी

Ranchi : जगरनाथपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले की जानकारी थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में पारस राणा ने दी। इस दौरान जगरनाथपुर थाना प्रभारी समेत छापेमारी दल के अधिकारी भी मौजूद थे।

हेसाग तालाब के पास मिली थी गुप्त सूचना
सिटी एसपी ने बताया कि 9 जनवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि हेसाग तालाब के पास कुछ असामाजिक तत्व चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे हैं और नशापान व अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं।

विशेष टीम बनाकर की गई छापेमारी
सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर जगरनाथपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने हेसाग तालाब और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर तीन युवकों को चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

whatsapp channel

Jever News Paper

रिसॉर्ट और सुनसान इलाकों को बनाते थे निशाना
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे हेसाग तालाब के पास स्थित रिसॉर्ट, सार्वजनिक भवनों और अन्य सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद बाइक का नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे और फिर ग्राहकों को बुलाकर उन्हें बेच दिया जाता था।

the-habitat-ad

निशानदेही पर 8 चोरी की बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें कुछ बाइक बिना नंबर प्लेट की भी पाई गईं।

resizone elanza

बरामद मोटरसाइकिलें:

  • बुलेट – 3
  • स्प्लेंडर प्रो – 3
  • होंडा साइन – 1
  • पैशन प्रो – 1
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • राज उर्फ विजय सिंह (20 वर्ष), विकास नगर रोड नंबर-02, सिंह मोड़, हटिया
  • संतोष उर्फ करण ठाकुर (19 वर्ष), प्रेमनगर रोड नंबर-06, सिंह मोड़, हटिया
  • विनीत उर्फ प्रिंस पासवान (19 वर्ष), प्रेमनगर रोड नंबर-06, सिंह मोड़, हटिया

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है।

अन्य सहयोगियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *