नगर निकाय चुनाव: एक ही बैलेट बॉक्स में मेयर और पार्षद का वोट

Municipal Election

दो रंग के बैलेट पेपर, एक ही बैलेट बॉक्स

Ranchi : इस बार बैलेट पेपर के जरिए होने वाले नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को एक ही बैलेट बॉक्स में पार्षद और मेयर/अध्यक्ष दोनों पदों के लिए मतदान करना होगा। हालांकि मतदाताओं को भ्रम से बचाने के लिए दोनों पदों के लिए अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार,

  • मेयर/अध्यक्ष के लिए बैलेट पेपर पिंक रंग का होगा
  • वार्ड पार्षद के लिए बैलेट पेपर सफेद रंग का होगा

16 जनवरी को RO-ARO का प्रशिक्षण
चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए 16 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मतदान, मतपेटिका प्रबंधन और काउंटिंग से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Adiwasi Mahotsav

50-50 चुनाव चिन्ह जारी
आयोग ने सभी जिलों को 50-50 चुनाव चिन्ह जारी कर दिए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को इन्हीं चिन्हों में से आवंटन किया जाएगा। इससे चुनाव संचालन में एकरूपता बनी रहेगी।

happy Teacher Day

बैलेट बॉक्स की तैयारी पूरी
राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बैलेट बॉक्स उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैलेट बॉक्स की रंगाई और मरम्मती का कार्य जिला स्तर पर पूरा कर लिया गया है, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की तकनीकी समस्या न आए।

resizone elanza

Telegram channel

मतगणना में लग सकता है अधिक समय
एक ही बैलेट बॉक्स में दो पदों के लिए वोट डाले जाने के कारण काउंटिंग में देरी की संभावना जताई जा रही है। मतगणना के समय सभी बैलेट बॉक्स से मेयर और पार्षद के बैलेट पेपर को अलग-अलग किया जाएगा। हालांकि अलग-अलग रंग होने से छंटाई आसान होगी, लेकिन प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से समय लेने वाली होगी।

इस वजह से चुनाव परिणाम आने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है।

चुनाव घोषणा इसी महीने संभव
गौरतलब है कि राज्य में 48 नगर निकायों के लिए वार्ड पार्षद और मेयर/अध्यक्ष पदों का आरक्षण पहले ही पूरा हो चुका है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद आयोग एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेगा, जिसके पश्चात इस महीने के अंत तक नगर निकाय चुनाव की घोषणा किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *