JDU में हलचल, KC Tyagi की पार्टी से छुट्टी के संकेत

KC Tyagi

सूत्रों का दावा: सम्मानजनक अलगाव

Bihar : जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, KC Tyagi की पार्टी से छुट्टी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को भारतरत्न देने की मांग और उनके हालिया सार्वजनिक बयान इस फैसले की मुख्य वजह बने हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले में न तो पार्टी की ओर से और न ही KC Tyagi की ओर से कोई औपचारिक या लिखित आदेश जारी किया गया है।

पार्टी की सक्रिय भूमिका से बाहर
पार्टी सूत्रों का कहना है कि KC Tyagi अब JDU की सक्रिय भूमिका में नहीं हैं और पार्टी से उनका सम्मानजनक अलगाव हो चुका है। जेडीयू नेतृत्व इस मामले को बिना किसी सार्वजनिक टकराव के शांतिपूर्ण ढंग से संभालना चाहता है, यही वजह है कि औपचारिक निष्कासन की घोषणा नहीं की गई है।

“पार्टी की गतिविधियों से कोई संबंध नहीं”
JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने KC Tyagi के हालिया बयानों से साफ तौर पर किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि KC Tyagi के बयान पूरी तरह व्यक्तिगत विचार हैं और पार्टी की नीतियों या आधिकारिक रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते।राजीव रंजन प्रसाद ने यह भी स्पष्ट किया कि KC Tyagi का फिलहाल पार्टी की गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है। उनके इस बयान को KC Tyagi के पार्टी से बाहर होने का संकेत माना जा रहा है।

munadi live whattsapp banne.jpg

औपचारिक कार्रवाई से परहेज
पार्टी सूत्रों के अनुसार, JDU ने KC Tyagi के खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। इसकी वजह पार्टी के साथ उनका लंबा राजनीतिक जुड़ाव और वरिष्ठता बताई जा रही है। नेतृत्व नहीं चाहता कि यह मामला किसी बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले।

resizone elanza

Telegram channel

नेताओं में भी असमंजस
सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुद यह स्पष्ट नहीं है कि KC Tyagi वर्तमान में पार्टी में सक्रिय हैं या नहीं। इससे यह संकेत मिलता है कि उनके हालिया बयान पार्टी लाइन से अलग, व्यक्तिगत राय के तौर पर देखे जा रहे हैं।

प्रदेश नेतृत्व की प्रतिक्रिया
JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि KC Tyagi पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा को समर्पित किया है और वे कभी सत्ता या पद की लालसा से प्रेरित नहीं रहे।

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने भी KC Tyagi के बयान को उनका निजी विचार बताया और कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से फिलहाल कोई अंतिम निर्णय सार्वजनिक नहीं किया गया है।

सियासी संदेश साफ
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि JDU नेतृत्व ने बिना औपचारिक ऐलान के KC Tyagi को हाशिये पर रखकर यह संदेश दे दिया है कि पार्टी लाइन से अलग जाकर सार्वजनिक बयानबाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *