सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट: तिरीलपोशी में धमाका, दो ग्रामीण गंभीर घायल

Saranda Blast

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल से एक बार फिर विस्फोट की बड़ी खबर सामने आई है। सारंडा के तिरीलपोशी जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर लगाए गए प्रेशर आईईडी में धमाका होने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

जंगल में लकड़ी-पत्ते लाने गए थे ग्रामीण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तिरीलपोशी गांव के कुछ ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल में लकड़ी और पत्ते इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान एक ग्रामीण का पैर जमीन में छिपे प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग भी उसकी चपेट में आ गए और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायलों को अस्पताल भेजा गया, सर्च ऑपरेशन तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने बताया कि हादसा अंधेरा होने के बाद हुआ। घायलों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि अन्य छिपे विस्फोटकों को निष्क्रिय किया जा सके।

whatsapp channel

Jever News Paper

नक्सलियों की कायराना हरकत: पुलिस
एसपी अमित रेणु ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाना नक्सलियों की हताशा और कायरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि निर्दोष ग्रामीणों की जान जोखिम में डालकर नक्सली अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

the-habitat-ad

ग्रामीणों में डर का माहौल
इस घटना के बाद तिरीलपोशी और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों में बिछाए गए ऐसे विस्फोटक अब आम ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रोजमर्रा के कामों के लिए जंगल जाना भी जोखिम भरा हो गया है।

resizone elanza

फिलहाल सुरक्षा बलों की टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *