71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीमेल सिंगर बनने के बाद शिल्पा राव ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Shilpa Rao met Chief Minister Hemant Soren Shilpa Rao met Chief Minister Hemant Soren.

रांची : 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका (बेस्ट फीमेल सिंगर) का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड सिंगर और जमशेदपुर की बेटी शिल्पा राव ने बुधवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की।

इस अवसर पर शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने संगीत जीवन की शुरुआत, संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा और लंबे संघर्ष के बाद आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

553873387 1359692085514179 6636799703816324240 n

झारखंड की बेटी को राष्ट्रीय सम्मान
जमशेदपुर में जन्मीं शिल्पा राव बॉलीवुड में अपनी गायिकी का लोहा मनवा रही हैं।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार जीतकर उन्होंने झारखंड का नाम रोशन किया है।

whatsapp channel

Jever News Paper

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा—

the-habitat-ad

“कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है।”

resizone elanza

मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

552186135 1359692175514170 7174785139971820027 n
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सीएम के सामने सुनाया गीत
शिल्पा राव ने इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने अनुभव साझा किए और एक गीत भी सुनाया।
उन्होंने कहा कि राज्य की मिट्टी और यहां के लोगों की प्रेरणा ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने का हौसला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *