लालू परिवार पर कानूनी शिकंजा: लैंड फॉर जॉब मामले में 13 अक्टूबर को आएगा फैसला

Land for Jobs Case Land for Jobs Case

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव परिवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउस एवेन्यू सीबीआई विशेष अदालत ने लैंड फॉर जॉब मामले में 13 अक्टूबर को फैसला सुनाने की घोषणा की है। अदालत ने इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव सहित सभी आरोपियों को 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

कोर्ट का आदेश
विशेष न्यायाधीश डॉ. विशाल गोगने की अदालत में इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब 13 अक्टूबर को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।
कोर्ट ने पहले ही दोनों पक्षों को अपनी लिखित दलीलें जमा करने को कहा था।

CBI के आरोप
सीबीआई ने अपनी दलील में कहा कि –

“तत्कालीन मुख्यमंत्री को गरीब लोग कैसे गिफ्ट दे रहे थे, यह आश्चर्यजनक है। इस मामले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।”

munadi live whattsapp banne.jpg

सीबीआई का आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने लोगों से उनकी जमीनें लेकर बदले में उन्हें रेलवे में नौकरी दी।

resizone elanza

Telegram channel

क्या है लैंड फॉर जॉब मामला
यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे।
इस अवधि में रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्तियां की गईं। आरोप है कि इस दौरान कई लोगों की जमीन लेकर उन्हें नौकरी देने के बदले अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

आरोपियों के लिए बड़ा दिन
कोर्ट ने साफ किया है कि 13 अक्टूबर को फैसला सुनाते वक्त सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद रहें।
फैसले से पहले इस मामले पर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *