फरियादी अर्जी लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिलने पहुंचे, सीएम ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश
रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) से राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने पहुंचे। लोगो सीएम से मिलने के लिए कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। लोगों के पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को जाना और उनका हाल चाल भी पूछा। लोगों के आवेदन पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों पर त्वरित सुनावाई करने का आदेश दिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री के पास उनके आवास पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष अपनी अर्जी लेकर पहुंचे थे। सभी लाइन में खड़े होकर बारी-बारी से सीएम हेमंत सोरेन को अपनी अर्जी दिखा रहे थे। मुख्यमंत्री भी बड़े इतमिनान से सभी फरियादियों की अर्जी देखकर उनसे बात करते दिखे। फिर पदाधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निदान करने के लिए दिशा-निर्देश दिया।

