मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राम जानकी तपोवन मंदिर के भूमि पूजन में की शिरकत

हेमंत सोरेन भूमि पूजन

रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की शांति, समृद्धि और विकास की कामना की।

image 22

निवारणपुर स्थित राम जानकी तपोवन मंदिर में आज भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं पहुंचे और पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य की जनता के लिए सुख, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *