झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Heavy rain is expected in Jharkhand today and tomorrow Heavy rain is expected in Jharkhand today and tomorrow

रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में इन दो दिनों तक भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान वज्रपात और तेज हवा भी चल सकती है।

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र झारखंड में व्यापक असर डाल रहा है। इससे अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

किन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा 25 सितंबर को भी गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
राज्य के अन्य इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

Adiwasi Mahotsav

इस साल सामान्य से 18% अधिक बारिश
बीते 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।

  • रांची : 16 मिमी
  • चाईबासा : 18 मिमी
  • जमशेदपुर : 15.3 मिमी
  • बोकारो : 3 मिमी
happy Teacher Day

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक झारखंड में 1156.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक है।

resizone elanza

Telegram channel

पुराने आंकड़ों में झारखंड की बारिश
वर्ष 1976 में रांची में 624.0 मिमी बारिश हुई थी। एक दिन में सबसे अधिक बारिश 12 सितंबर 2010 को दर्ज हुई थी, जब 205.8 मिमी वर्षा हुई थी।

मॉनसून 30 सितंबर तक
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मॉनसून की अवधि 1 जून से 30 सितंबर तक होती है। यानी आगामी कुछ दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *