रामनवमी के दौरान मंदिर परिसर में मांस मिलने से आक्रोश, सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे NH-18 जाम

जमशेदपुर खबर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ प्रखंड में रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश सामने आई है। नरसिंहगढ़ के हनुमान वाटिका मंदिर के पास झंडा स्थल पर मांस रखे जाने की खबर से इलाके में आक्रोश फैल गया है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने NH-18 को जाम कर दिया है।

मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के नरसिंहगढ़ स्थित हनुमान वाटिका मंदिर से जुड़ा है, जहाँ रामनवमी झंडा स्थल के पास असामाजिक तत्वों ने मांस रख दिया। इस घटना के विरोध में सैकड़ों लोग “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए और टायर जलाकर नेशनल हाईवे 18 को जाम कर दिया। भीड़ ने प्रशासन के आग्रह के बावजूद जाम हटाने से इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं, मंदिर से घंटी और अन्य सामान के गायब होने की भी खबर है। लोगों का आरोप है कि इससे पहले 17 फरवरी 2024 को भी मंदिर परिसर में प्लास्टिक में मांस मिला था, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

whatsapp channel

Jever News Paper

मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन NH-18 के जाम होने की वजह से उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है और प्रशासन शांति बहाल करने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *