हैदराबाद-बेंगलुरु बस में भीषण आग, 15 से अधिक की मौत

Bus Accident

कुरनूल (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 15 से अधिक लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चिन्नाटेकुर उपनगर के पास हुआ।

टक्कर के बाद भड़की भीषण आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस कुरनूल शहर के बाहरी इलाके उलिंडकोंडा के पास पहुंची थी, तभी उसने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे जा फंसी और बस के ईंधन टैंक से टकरा गई।
ईंधन में चिंगारी लगते ही पूरी बस आग की लपटों में घिर गई, और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। कई लोग सो रहे थे और अचानक उठी लपटों से घबराकर बस से बाहर कूदने की कोशिश की। कुछ यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग अंदर फंस गए और जिंदा जल गए।

पुलिस और दमकल की टीम ने शुरू किया बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही कुरनूल पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे से अधिक का समय लगा।

whatsapp channel

Jever News Paper

जांच और डीएनए रिपोर्ट के बाद होगी मृतकों की पहचान
कुरनूल जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार अधिकतर यात्री हैदराबाद शहर से थे। आग इतनी भयावह थी कि शवों की पहचान मुश्किल हो गई है।अधिकारियों ने कहा, “मृतकों की पुष्टि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।”
वहीं, हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

the-habitat-ad

अधिकारियों ने जताई गहरी संवेदना
आंध्र प्रदेश पुलिस और परिवहन विभाग ने हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना का कारण प्रारंभिक तौर पर बस की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है और पूरे मामले की मैकेनिकल व फोरेंसिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

resizone elanza

यात्रियों में दहशत, हादसे का वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि मदद के लिए चीखते यात्रियों तक पहुंचना मुश्किल था
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे का दृश्य दिल दहला देने वाला था — बस कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

कुरनूल का यह बस हादसा एक बार फिर बताता है कि सड़क सुरक्षा नियमों और वाहनों की नियमित जांच कितनी जरूरी है। अगर समय रहते अग्निशमन की सुविधा या सतर्कता होती, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।

https://munadilive.com/chhath-pooja-2025-nahay-khay-rituals-four-day-festiv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *