झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल, 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Jharkhand IPS Transfer Jharkhand IPS Transfer

रांची : झारखंड सरकार ने देर रात राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादले के तहत कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सबसे बड़ा परिवर्तन राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता से CID और ACB का प्रभार हटाया जाना है। इसके साथ ही चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

गुरुवार देर रात गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई। इसे झारखंड पुलिस में अब तक का बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता से CID और ACB का प्रभार हटा
अधिसूचना के मुताबिक, डीजीपी अनुराग गुप्ता को CID और ACB के प्रभार से विमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है।
वहीं, वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

whatsapp channel

Jever News Paper

प्रिया दुबे बनीं ACB की एडीजी
झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) में एडीजी पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है। यह बदलाव भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

the-habitat-ad

रांची का नये SSP बने राकेश रंजन
तबादले में सबसे चर्चित नाम रहा रांची एसएसपी का। चाईबासा में एसपी के पद पर कार्यरत राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
वहीं, वर्तमान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को ACB DIG बना दिया गया है।

resizone elanza

अन्य प्रमुख तबादले
अधिसूचना में दर्ज अधिकारियों के नाम और उनकी नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं—

  • सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया।
  • मनोज कौशिक (आईजी, रांची) को आईजी, CID का प्रभार दिया गया।
  • क्रांति कुमार गडीदेशी (आईजी, बोकारो) को आईजी, मानवाधिकार बनाया गया।
  • नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी, निगरानी सह सुरक्षा (झारखंड विद्युत बोर्ड) का पदभार दिया गया।
  • शैलेंद्र सिन्हा (आईजी, दुमका) को आईजी, पलामू बनाया गया।
  • सुदर्शन मंडल (आईजी, CID) को आईजी, मुख्यालय और जेल आईजी का प्रभार दिया गया।
  • सुनील भास्कर को आईजी, बोकारो जोन बनाया गया।
  • पटेल मयूर कन्हैयालाल (आईजी प्रोविजन) को आईजी, दुमका जोन का प्रभार दिया गया।
  • संजीव कुमार (डीआईजी, CID) को डीआईजी, SIB बनाया गया।
  • शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी, सब नियुक्त किया गया।
  • मनोज रतन को डीआईजी, स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
  • नौशाद आलम अंसारी (डीआईजी, पलामू) को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया।
  • अजीत पीटर डुंगडुंग (एसपी, देवघर) को संयुक्त निदेशक, पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर भेजा गया।
  • अरविंद कुमार सिंह को एसपी, स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया।
  • एहतेशाम वकारिब को एसपी, CID बनाया गया।
  • अमित रेनू को एसपी, चाईबासा बनाया गया।
  • सौरभ को एसपी, देवघर बनाया गया।
  • अजीत कुमार (सिटी एसपी, रांची) को रेल एसपी, जमशेदपुर नियुक्त किया गया।
  • दीपक कुमार पांडे को एसपी, स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
  • अनिमेष नैथानी को एसपी, ACB नियुक्त किया गया।
  • कैलाश करमाली को रेल एसपी, धनबाद बनाया गया।
  • मनोज स्वर्गीयरी को कमांडेंट, JAP-3 गोविंदपुर बनाया गया।
  • मूमल राजपुरोहित को कमांडेंट, JAP-8 बनाया गया।
  • पारस राणा को सिटी एसपी, रांची और जाप-10 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी, रांची और वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

तबादले का असर
झारखंड में हुए इस बड़े पैमाने पर तबादले से स्पष्ट है कि सरकार पुलिस प्रशासन में नए सिरे से बदलाव कर रही है। सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए कई अहम पदों पर नई तैनाती की गई है। खासकर रांची और चाईबासा जैसे संवेदनशील जिलों में अधिकारियों की नियुक्ति को रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *