...

राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और लूटी गई बाइक बरामद

_राहगीरों से लूटपाट

गोपालगंज पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और लूटी गई बाइक बरामद की है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अमरजीत कुमार, आफताब आलम, और तौसीक जमा उर्फ छोटे के रूप में हुई है, जो सभी गोपालगंज के निवासी हैं।

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने जानकारी दी कि करीब एक सप्ताह पहले नगर थाना क्षेत्र में चार अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति से हीरो साइन बाइक लूट ली थी। घटना की जांच के लिए नगर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है।

whatsapp channel

Jever News Paper

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि बाकी फरार अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *