छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो हुए रिहा, JSSC घेराव के दौरान लिया गया था हिरासत में

_छात्र नेता

रांची: JSSC कार्यालय के घेराव के दौरान हिरासत में लिए गए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को कल पुलिस ने रिहा कर दिया। महतो ने रिहाई के बाद कहा कि वह छात्रों के अधिकारों और हितों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, “हम JSSC CGL में हो रही धांधली को खत्म करवाकर रहेंगे। छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज हमेशा बुलंद रहेगी।”

गौरतलब है कि कल JSSC कार्यालय के बाहर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया था। प्रदर्शनकारी परीक्षा में पारदर्शिता और पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

Adiwasi Mahotsav

महतो की रिहाई के बाद छात्र समुदाय में उत्साह है, और उन्होंने विरोध प्रदर्शन को और तेज करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *