रांची के वांटेड अपराधी की लोहरदगा में गोली मारकर हत्या

लोहरदगा

लोहरदगा: लोहरदगा के कुडू बस स्टैंड में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हुई। एक कुख्यात अपराधी सुभाष जायसवाल उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक अपराधी रांची के पंडरा में हुए 13 लाख रुपये लूट कांड और एक व्यक्ति को गोली मारने की घटना में शामिल था।

रांची पुलिस लंबे समय से सुभाष की तलाश कर रही थी। इसी बीच लोहरदगा में गैंगवार के दौरान सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस गैंगवार से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *