अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

रांची पुलिस

रांची: पुलिस ने दशम फॉल थाना क्षेत्र के कडरुडीह गांव में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव में छापेमारी के दौरान लगभग 5 एकड़ में फैली अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने मेघनाथ मुंडा को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह अफीम की खेती कर अवैध कारोबार में लिप्त था।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *