...

शादी से पहले धमकी का खेल: पर्चे गिरते ही टूटा रिश्ता, गांव में सनसनी

Dhanbad wedding threat case

शादी से पहले गांव में फेंके गए पर्चे, दूल्हे पक्ष ने डर के कारण रिश्ता तोड़ा

धनबाद : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले धमकी भरे पर्चों ने पूरे रिश्ते को तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और दोनों परिवारों में चिंता का माहौल है।

यह मामला केन्दुआटांड़ गांव का है, जहां बीसीसीएल कर्मी शनिचर हांसदा के बेटे उपेंद्र हांसदा की शादी नारायणपुर थाना क्षेत्र के बौआ (गोकुला) गांव निवासी आरती मरांडी से 21 अप्रैल को तय हुई थी। दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और शादी की तारीख नजदीक थी।

रातों-रात बदला माहौल
शनिवार की रात अचानक गांव का माहौल तब बदल गया, जब केन्दुआटांड़ और आसपास के टेसराटांड़ गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दर्जनों धमकी भरे पर्चे फेंक दिए गए। सुबह जब ग्रामीणों की नजर इन पर्चों पर पड़ी, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इन पर्चों में साफ तौर पर लिखा गया था कि उपेंद्र हांसदा इस शादी को न करें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इतना ही नहीं, पर्चे में यह भी दावा किया गया कि युवती किसी और की है।

डर के साये में टूटी शादी
धमकी भरे पर्चों के बाद दूल्हे पक्ष में डर का माहौल बन गया। परिवार ने किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए शादी तोड़ने का फैसला ले लिया। यह निर्णय उस समय लिया गया, जब शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे, टेंट, डेकोरेशन, डीजे और खानपान की व्यवस्था तय हो चुकी थी। अचानक इस तरह शादी टूटने से दोनों परिवारों के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

किसने फेंके पर्चे?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये पर्चे किसने और क्यों फेंके? गांव के लोगों का मानना है कि यह मामला किसी प्रेम प्रसंग, आपसी दुश्मनी या शरारती तत्व की करतूत हो सकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

resizone elanza

जांच की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। अगर समय रहते इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे सामाजिक माहौल और बिगड़ सकता है।

the-habitat-ad

दोनों परिवारों पर संकट
शादी टूटने के बाद दोनों परिवार सदमे में हैं। अब वे तय तारीख के लिए नए रिश्ते की तलाश में जुट गए हैं, लेकिन इस घटना ने उनके सामने कई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *