बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट, 15 अप्रैल को हो सकता है बड़ा ऐलान

Bihar Politics

दिल्ली में अहम बैठक के बाद सत्ता हस्तांतरण पर लगेगी मुहर, निशांत की भूमिका पर भी चर्चा तेज

बिहार: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब इस पर आधिकारिक मुहर लगने की तारीख भी सामने आ गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को इस संबंध में बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

इस बीच 10 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच रहे हैं, जहां एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पहले से तय फैसलों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बैठक के बाद वे राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे और फिर पटना लौटेंगे।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि इस पूरी प्रक्रिया में नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की भूमिका को लेकर भी फैसला हो सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है। अगर सत्ता हस्तांतरण होता है, तो इससे राज्य की राजनीतिक दिशा और रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

resizone elanza

फिलहाल, सभी की नजर 15 अप्रैल पर टिकी हुई है, जब इस पूरे मामले से पर्दा उठने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *