एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने रांची में की पहली लेंडर्स मीट, विस्तार योजनाओं पर जोर

NTPC Mining Limited

रांची: NTPC Mining Limited (एनएमएल) ने होटल लेमन ट्री, रांची में अपनी पहली लेंडर्स मीट का सफल आयोजन किया। यह बैठक कंपनी की वित्तीय मजबूती, भविष्य की विस्तार योजनाओं और बैंकों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन और हुडको सहित कई प्रमुख सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंक और वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026 02 16 at 19.03.37

प्रबंधन ने रखी विकास की रूपरेखा
चेयरमैन शिवम श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन जैन और मुख्य वित्तीय अधिकारी गौरव रस्तोगी सहित एनएमएल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। स्वागत भाषण में चेयरमैन शिवम श्रीवास्तव ने एनटीपीसी से एनएमएल में बिजनेस ट्रांसफर की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बैंकर्स और वित्तीय संस्थानों को सिर्फ लेंडर्स नहीं बल्कि कंपनी के विकास साझेदार बताया।

सीईओ नवीन जैन ने एनएमएल के डाइवर्सिफिकेशन प्लान्स पर प्रकाश डालते हुए भरोसा दिलाया कि बैंकों को प्रतिस्पर्धी दरों पर लोन देने हेतु पूर्ण पारदर्शिता और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

WhatsApp Image 2026 02 16 at 19.03.38
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

विस्तृत वित्तीय प्रस्तुति
माइन प्लानिंग विभाग के संचित दुआ और सीएफओ गौरव रस्तोगी ने मौजूदा एवं भविष्य की व्यावसायिक योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें कोयला खदानों के ट्रांसफर की स्थिति, अनुमानित वित्तीय प्रदर्शन, कैपेक्स जरूरतें और ऋण आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कंपनी ने रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में विविधीकरण की योजना भी साझा की। एनएमएल को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2038 तक उसका राजस्व वित्तीय वर्ष 2025 के लगभग ₹7,700 करोड़ से चार गुना से अधिक हो जाएगा।

resizone elanza

क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों की भागीदारी
CRISIL रेटिंग्स और CARE एज रेटिंग्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया और एनएमएल की क्रेडिट रेटिंग प्रक्रिया में अपनाए गए फ्रेमवर्क की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026 02 16 at 19.03.39
the-habitat-ad

₹500 करोड़ टर्म लोन के लिए RfP जारी
एनएमएल प्रबंधन ने जानकारी दी कि 27 जनवरी 2026 को ₹500 करोड़ के टर्म लोन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RfP) जारी किया गया है। बैंकों और वित्तीय संस्थानों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया गया है। बैठक के दौरान उठाए गए सभी प्रश्नों का प्रबंधन द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएमएल के एडिशनल जनरल मैनेजर (फाइनेंस) अमित प्रकाश ने किया।

एनएमएल की यह पहली लेंडर्स मीट कंपनी की वित्तीय पारदर्शिता, विकास दृष्टि और दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाती है, जो झारखंड सहित देश के खनन क्षेत्र में नई ऊर्जा का संकेत देती है।

WhatsApp Image 2026 02 16 at 19.03.39 1 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *