रांची में ऑटो किराया तय, 13 अप्रैल से लागू होगी नई रेट लिस्ट

Ranchi Auto

मनमानी वसूली पर लगेगी रोक, कांटाटोली से अनगड़ा रूट की किराया सूची जारी

रांची: रांची शहर में ऑटो किराया को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होने जा रही है। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने नई किराया सूची जारी करते हुए साफ कर दिया है कि 13 अप्रैल से सभी ऑटो चालक इसी दर पर किराया वसूलेंगे।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि कई ऑटो चालक अपने वाहनों में किराया सूची नहीं लगा रहे थे और यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूल रहे थे। इसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी ऑटो चालकों को अपने वाहन में किराया सूची लगाना अनिवार्य होगा, ताकि यात्रियों से निर्धारित दर के अनुसार ही किराया लिया जा सके।

whatsapp channel

Jever News Paper

जारी हुई नई किराया सूची
कांटाटोली चौक से गोंदली पोखर होते हुए अनगड़ा रूट के लिए नई दरें इस प्रकार तय की गई हैं:

  • कांटाटोली से नामकुम – 20 रुपए
  • कांटाटोली से टाटीसिल्वे – 30 रुपए
  • कांटाटोली से मिलन चौक – 35 रुपए
  • कांटाटोली से गोंदली पोखर – 40 रुपए
  • कांटाटोली से अनगड़ा ब्लॉक – 50 रुपए
  • अनगड़ा से नामकुम – 40 रुपए
  • टाटीसिल्वे से रिंग रोड ब्रिज – 20 रुपए
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

मनमानी पर लगेगी रोक
इस फैसले के बाद अब यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर लगाम लगेगी। प्रशासन और ऑटो संघ दोनों की ओर से इस बात पर जोर दिया गया है कि तय किराया से अधिक वसूली नहीं की जाएगी।

resizone elanza

यात्रियों को राहत
नई किराया सूची लागू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अब उन्हें तय दर पर ही सफर करने की सुविधा मिलेगी और किराए को लेकर होने वाले विवादों में भी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *