बोकारो प्रशासन अलर्ट मोड में, छठ घाटों पर सुरक्षा और सफाई की पुख्ता तैयारी
बोकारो, झारखंड : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा नज़दीक है, और इसे लेकर बोकारो जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। जिले के डीसी अजय नाथ झा और एसपी ने शुक्रवार को जिले के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।…
