...

विशेष शिविर लगाकर मईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरवाए हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

_ बाबूलाल मरांडी

लंबित वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन का भुगतान भी सुनिश्चित हो

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मईयां सम्मान योजना में व्याप्त लापरवाही की ओर आज हेमंत सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

श्री मरांडी ने कहा कि पिछले दो दिनों से धनवार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर रहा हूं ।इस दौरान धनवार प्रखंड के कोड़ाडीह, जगदीशपुर समेत एक दर्जन से भी ज़्यादा अन्य गांवों की अधिसंख्य महिलाओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया। अधिकांश महिलाओं ने बताया कि वे मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वे अब तक वंचित हैं। कई पात्र महिलाओं के फॉर्म भरे ही नहीं गए हैं, जिसके कारण उन्हें योजना का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। मंईयां योजना के भुगतान में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है।

whatsapp channel

Jever News Paper

कहा कि इसके अतिरिक्त, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन भी कई महीनों से लंबित है। राशन वितरण में भी भारी अनियमितता की शिकायतें मिली हैं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से अनुरोध है कि धनवार विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य के दूसरे इलाक़ों में भी विशेष शिविर का आयोजन कर मंईयां सम्मान योजना से वंचित सभी महिलाओं के फॉर्म भरे जाएं और उन्हें योजना का भुगतान ससमय प्रदान किया जाए।
कहा कि इसके साथ ही, लंबित पेंशन और राशन का अद्यतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि महिलाओं को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े।
श्री मरांडी ने कहा कि इस काम में आपको जहॉं कहीं भी उनकी या भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग की ज़रूरत होगी तो हम सभी हाजिर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *