BFCL ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

Eye Checkup Camp

स्वास्थ्य सेवा की दिशा में सराहनीय पहल

Ramgarh : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) की ओर से महतो टोला, मरार स्थित सामुदायिक भवन में आइरिस (IRIS) के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महतो टोला सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई।

अनुभवी चिकित्सकों ने की विस्तृत जांच
शिविर के दौरान आइरिस (IRIS) के अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन और विस्तृत जांच की गई। जांच के बाद जिन लोगों में दृष्टि दोष पाया गया, उन्हें निःशुल्क पावर चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। वहीं, मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए BFCL की ओर से निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

WhatsApp Image 2026 01 08 at 08.58.00

CSR के तहत समाज के प्रति जिम्मेदारी
BFCL प्रबंधन ने बताया कि समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) का अहम हिस्सा है। इसी सोच के तहत समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है।

9 जनवरी को फिर लगेगा नेत्र जांच शिविर
BFCL प्रबंधन ने जानकारी दी कि इसी क्रम में 9 जनवरी 2026 को राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, रांची रोड में एक और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकें।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

स्थानीय लोगों ने BFCL की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *