झारखंड प्रशासन में बड़ा बदलाव, दो IAS को मिली मुख्य सचिव रैंक

IAS Promotion

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा में एक बड़ा फेरबदल तय हो गया है। झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को मुख्य सचिव (Chief Secretary) रैंक में प्रोन्नति देने पर राज्य सरकार ने औपचारिक सहमति दे दी है। इससे संबंधित आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, वंदना दादेल को यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। दोनों अधिकारी 1996 बैच के आईएएस हैं और लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को CS रैंक की मंजूरी
वंदना दादेल वर्तमान में राज्य प्रशासन के वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं और नीति निर्धारण से लेकर प्रशासनिक सुधारों तक उनकी भूमिका अहम रही है। वहीं पेयजल विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा भी राज्य के महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं। सरकार का मानना है कि दोनों अधिकारियों का अनुभव और वरिष्ठता मुख्य सचिव रैंक के दायित्व के लिए उपयुक्त है।

whatsapp channel

Jever News Paper

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CS रैंक के तीन वरिष्ठ अधिकारी
फिलहाल झारखंड कैडर के तीन CS रैंक के अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इनमें शैलेश कुमार सिंह (1991 बैच) ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव हैं और मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। निधि खरे (1992 बैच) उपभोक्ता मामले विभाग में सचिव हैं। सत्येंद्र सिंह (1995 बैच) कैबिनेट सचिवालय में एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर तैनात हैं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इन तीनों की केंद्रीय तैनाती के कारण राज्य में वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर पर संतुलन बनाए रखने के लिए नए प्रमोशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

resizone elanza

राज्य में अभी तीन CS रैंक के अधिकारी पदस्थ
वर्तमान में झारखंड में तीन CS रैंक के अधिकारी कार्यरत हैं। मुख्य सचिव अविनाश कुमार (1993 बैच) राज्य प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी (1995 बैच) और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह (1995 बैच) भी इसी रैंक में हैं।

the-habitat-ad

इनके साथ अब वंदना दादेल और मस्तराम मीणा के जुड़ने से CS रैंक के अधिकारियों की संख्या और मजबूत होगी।

प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक में भी प्रमोशन
राज्य सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को संतुलित करने के लिए अन्य रैंकों में भी प्रमोशन को हरी झंडी दी है। कॉमर्शियल टैक्स विभाग के सचिव अमिताभ कौशल (2001 बैच) को प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक में प्रोन्नति दी जाएगी। वर्तमान में 1999 बैच के राहुल पुरवार और सुनील कुमार प्रधान सचिव रैंक में हैं, जबकि इसी बैच के विनय चौबे निलंबित हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक के अधिकारी
प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक के पांच अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इनमें सुनील वर्णवाल, राहुल शर्मा, के.के. सोन, हिमानी पांडेय और अराधना पटनायक शामिल हैं। ये सभी विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दो IAS को सचिव रैंक में मिलेगा प्रमोशन
इसके अलावा राज्य सरकार ने दो 2010 बैच के आईएएस अधिकारियों को सचिव रैंक में प्रोन्नति देने की भी मंजूरी दी है। एक अमित कुमार वर्तमान में कॉमर्शियल टैक्स कमिश्नर हैं, जबकि दूसरे अमित कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ट्राइबल अफेयर मंत्री के पीएस के रूप में कार्यरत हैं।

प्रशासनिक संतुलन की दिशा में बड़ा कदम
वरिष्ठ अधिकारियों के इस प्रमोशन से झारखंड प्रशासनिक ढांचे में स्थिरता और अनुभव का लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे नीति निर्माण, विभागीय समन्वय और प्रशासनिक निर्णयों की गति और बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *