महिला दिवस पर सहिया दीदियों को 24 हजार रुपये, विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा

Sahiya Didi

रांची: झारखंड सरकार राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सहिया कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर राज्य की सहिया दीदियों को एकमुश्त 24,000 रुपये की राशि दी जाएगी, जो एक वर्ष के भुगतान के रूप में होगी।

विधानसभा में उठा सहिया दीदियों का मुद्दा
स्वास्थ्य मंत्री सदन में मांडू विधायक निर्मल महतो द्वारा उठाए गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। विधायक ने ध्यान आकर्षित कराया कि सहिया बहनें अपनी लंबित मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर धरना दे रही हैं। उनका कहना था कि उन्हें मिलने वाला मासिक भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

निर्मल महतो ने सरकार से इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द समाधान निकालने की मांग की थी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस अहम वर्ग को राहत मिल सके।

whatsapp channel

Jever News Paper

एकमुश्त भुगतान से मिलेगी राहत
मंत्री इरफान अंसारी ने सदन में कहा कि सरकार सहिया कार्यकर्ताओं की भूमिका को अच्छी तरह समझती है और उन्हें सम्मान देने के लिए महिला दिवस पर विशेष पहल की जा रही है। एकमुश्त 24 हजार रुपये की राशि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और लंबित भुगतान की समस्या को दूर करने में मदद करेगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस
सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सहिया कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे में सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

resizone elanza

विधानसभा में हुई इस घोषणा के बाद सहिया कार्यकर्ताओं के बीच उम्मीद जगी है, हालांकि अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार इस फैसले को जमीन पर कब तक लागू करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *