Jharkhand Weather Alert : आज 20 जिलों में होगी मूसलाधार वर्षा, वज्रपात होने की भी आशंका

rainfall

रांचीः मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसका असर झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने झारखंड के लिए अब तक नौ अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा है कि झारखंड के 20 जिलों में मूसलाधार वर्षा होगी। विभाग ने बताया कि वर्षा के साथ-साथ कुछ इलाकों में वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक लातेहार और लोहरदगा जिले में कुछ घंटों में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

Screenshot 2024 09 06 102116

बिहार में भी होगी भारी बारिशः मौसम विभाग के मुताबिक बिहार (Bihar) में भी कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राज्य के 24 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जना को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर,  दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, सिवान, गोपालगंज सारण समेत कई जिलों में वज्रपात और मूसलाधार वर्षा होने की आशंका के साथ अलर्ट जारी किया गया है।


आज इन स्थानों पर वर्षा की प्रबल संभावनाः स्काई मेट वेदर की रिपोर्ट की माने तो आज तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, गोवा, मराठवाड़ा, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *