रामगढ़ में बिहार फाउंड्री के प्रदूषण के खिलाफ दीपक सिसोदिया का ऐतिहासिक आंदोलन का ऐलान

बिहार फाउंड्री के प्रदूषण के खिलाफ दीपक सिसोदिया का ऐतिहासिक आंदोलन का ऐलान बिहार फाउंड्री के प्रदूषण के खिलाफ दीपक सिसोदिया का ऐतिहासिक आंदोलन का ऐलान

जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जल्द दायर होगी जनहित याचिका (PIL)

रामगढ़ से मुकेश सिंह : रामगढ़ में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में हिन्दू टाइगर फोर्स के सुप्रीमो दीपक सिसोदिया ने गुरुवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात कर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की।

सिसोदिया ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि रामगढ़ की जनता को न्याय नहीं मिला तो संगठन जल्द ही इस प्रदूषण के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन की अधिवक्ता टीम इस मामले में जनहित याचिका (PIL) दायर करने की तैयारी कर रही है, जिसका ड्राफ्टिंग कार्य जारी है।

WhatsApp Image 2025 09 18 at 16.15.50

स्वास्थ्य पर असर
दीपक सिसोदिया ने कहा, “स्वस्थ जीवन जीना नागरिकों का अधिकार है। लेकिन बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से रामगढ़ वासी इस अधिकार से वंचित हो रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र नइसराय, बिंझार, रांची रोड, मरार सहित आधा रामगढ़ है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को स्वच्छ हवा की जगह प्रदूषित वातावरण में सांस लेना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, इस प्रदूषण से अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है।

WhatsApp Image 2025 09 18 at 16.15.50 1
whatsapp channel

Jever News Paper

राष्ट्रीय और वैश्विक रिपोर्टें
स्टेट ऑफ़ ग्लोबल एयर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण दुनिया भर में हर साल लगभग 81 लाख मौतें होती हैं, जिनमें से 21 लाख मौतें अकेले भारत में होती हैं। 2019 में भारत में वायु प्रदूषण से 23 लाख से ज़्यादा और जल प्रदूषण से 5 लाख से ज़्यादा मौतें दर्ज की गई थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण हृदय और श्वसन रोगों के साथ-साथ कैंसर का भी एक प्रमुख कारण बन चुका है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

प्रशासन से अपेक्षा
दीपक सिसोदिया ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की कि बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड के प्रदूषण के विरुद्ध तत्काल और कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो रामगढ़ में वायु प्रदूषण और भी खतरनाक स्तर तक पहुंच जाएगा।

resizone elanza

जनहित याचिका और आंदोलन की तैयारी
हिन्दू टाइगर फोर्स की टीम ने साफ किया कि संगठन अब प्रदूषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है। “जनता को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण देना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है और यह हमारा हक है,” सिसोदिया ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *