झामुमो की कमलघाटी बैठक में सभी मोर्चा का पुनर्गठन, हेमंत सोरेन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

झामुमो की कमलघाटी बैठक झामुमो की कमलघाटी बैठक

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

हिरणपुर: गुरुवार को कमलघाटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमिटी की अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के उद्देश्य से सभी मोर्चा का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकासमूलक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए मेहनत करें।

अल्पसंख्यक मोर्चा में नई टीम
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर मोइनुद्दीन अंसारी का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में अविनाश हेंब्रम, वसीर मोमिन और मोहम्मद अली को चुना गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी नजरुल इस्लाम को सौंपी गई।

WhatsApp Image 2025 09 18 at 16.27.35

महिला मोर्चा में नेतृत्व परिवर्तन
महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर करमेला टुडू को चुना गया। सचिव पद पर कोरोलिना किस्कू का चयन हुआ, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में विनीता किस्कू, सोनोती मुर्मू और सुरुज तुरी को जिम्मेदारी दी गई।

WhatsApp Image 2025 09 18 at 16.27.34
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

युवा मोर्चा को मिला नया नेतृत्व
युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद पर बाली मरांडी को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर संजय हांसदा और सुमन किस्कू, सचिव पद पर कुद्दूस अंसारी और कोषाध्यक्ष पद पर ख़ैरुल अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

resizone elanza

संगठन को मजबूत करने का संदेश
जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की विकास योजनाएं झारखंड के हर गांव और हर परिवार तक पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और संगठित करने की दिशा में सभी कार्यकर्ता गंभीरता से काम करें।

जिला संगठन सचिव और प्रखंड अध्यक्ष ने भी नव-चयनित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उन्हें संगठन की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *